दुर्ग। जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लॉक डाउन लगाया गया था। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए इस लॉक डाउन के नतीजे प्रभावी रहे हैं और इससे कोरोना संक्रमण में कमी देखी गई है। इस के परिप्रेक्ष्य में आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने लॉक डाउन को दिनांक 19 अप्रैल तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। लॉक डाउन के निर्णय के पूर्व विभिन्न वर्गों से कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने चर्चा किया,जिसमे सभी लोगों ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण को थामना सबसे पहली प्राथमिकता हो। सभी से आग्रह है कि जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन में पूरा सहयोग करें।














