दुर्ग। भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन 01 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक पं. रविशंकर शुल्क स्टेडियम दुर्ग में किया जायेगा। अग्निवीर भर्ती रैली आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण जिले के तीनों विकासखण्डों में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकते है जिसने इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया हो। आवेदन पत्र के साथ पावती संलग्न करना अनिवार्य है।
अतः इच्छुक आवेदक दिनांक 14 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक अपना आवेदन डॉक माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में जमा कर सकते हैं। आवेदन का प्रारूप हेतु दुर्ग जिले के वेबसाइट का अलोकन किया जा सकता है।
पात्र अभ्यर्थी वांछित दस्तावेजों के साथ 20 अक्टूबर को रोजगार केंद्र में हो उपस्थित: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में छत्तीसगढ़ घुड़सवार रेजीमेन्ट एनसीसी अंजोरा, दुर्ग द्वारा राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, टाईल्स मिस्त्री, कारपेंटर, वेल्डर हेतु कलेक्टर दर पर 1-1 पद (केवल पुरुष) आवेदकों हेतु अधिसूचना प्रेषित किया गया है। अधिसूचित रिक्त पद हेतु शैक्षणिक अर्हता 10वीं पास, आयुसीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में राजमिस्त्री ( वरिष्ठता दिनांक 30 जून 2022), कारपेंटर (वरिष्ठता दिनांक 03 जुलाई 2022), इलेक्ट्रिसियन ( वरिष्ठता दिनांक 23 अगस्त 2010), वेल्डर ( वरिष्ठता दिनांक 23 मई 2013) तक पंजीकृत आवेदकों को बुलावा पत्र भेजा गया है।
उक्त पंजीयन वरिष्ठता वाले ऐसे आवेदक जिसे बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हो पाया, वे आवेदक 20 अक्टूबर 2022 दिन- गुरुवार को समय प्रातः 11ः00 बजे अपनी दसवीं, बारहवी, आई.टी.आई. की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र की मूलप्रति एवं उक्त समस्त दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं।















