दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपने एमआईसी पार्षद साथियों के साथ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय से मिलने जल परिसर पहुँचे। उनसे मुलाकात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
सांसद सरोज पांडेय कुछ दिन पूर्व अपने रिसाली स्थित निवास में पैर फिसलने से गिर गई थी इस उन्हें माल्टिप्ल इंजरी हो गई थी।
इस कारण उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल भिलाई में एडमिट किया गया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की पहल पर अच्छे इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एम्स रायपुर रेफर किया गया था, एम्स से छुट्टी होकर घर लौटी।

आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने उनके स्वस्थ्य संबंधित जानकारी लेने उनके जल परिसर स्थित निवास पहुँचे स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी ली।इस मौके पर एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, भोला महोबिया, दीपक साहू, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, विकास यादव मौजूद थे।















