BREAKING

खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग–भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर लौंचिंग के कारण ये 09 ट्रेन रहेगी रद्द, 08 ट्रेन देरी से होगी रवाना, गोंदिया बरौनी चलेगी परिवर्तित मार्ग से

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मण्डल के अंतर्गत दुर्ग –भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज पर गार्डर लौंचिंग का कार्य दिनांक 17 एवं 19 जुलाई, 2023 (लेवल क्रॉसिंग नंबर 442, किलोमीटर 859/17-19 पर स्थित) को किया जाएगा।

दिनांक 17 जुलाई, 2023 को रात्री 01.00 बजे से 06.400 बजे तक एवं दिनांक 19 जुलाई, 2023 को 23.00 बजे से दिनांक 20 जुलाई, 2023 को 03.40 बजे तक किया जा रहा है । दुर्ग –भिलाई नगर के बीच रोड ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य ब्लॉक लेकर किया जायेगा ।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडियां:-

  1. दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  2. दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08702 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  3. दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  4. दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  5. दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को गेवरा रोड से चलने वाली 18239 गेवरा रोड-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  6. दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को टाटा नगर से चलने वाली 18109 टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  7. दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को इतवारी से चलने वाली 18240 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  8. दिनांक 17 एवं 20 जुलाई, 2023 को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  9. दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
  10. दिनांक 16 जुलाई, 2023 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई- हावड़ा एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  11. दिनांक 16 जुलाई, 2023 को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  12. दिनांक 16 जुलाई, 2023 को साईनगर शिरडी से चलने वाली 20858 साईनगर शिरडी-पूरी एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  13. दिनांक 17 जुलाई, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर बिहार साउथ बिहार एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  14. दिनांक 16 जुलाई, 2023 को बीकानेर से चलने वाली 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  15. दिनांक 16 जुलाई, 2023 को मुंबई से चलने वाली 12261 मुंबई –हावड़ा एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  16. दिनांक 15 जुलाई, 2023 को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 02 घंटे देरी से रवाना होगी ।
  17. दिनांक 17 जुलाई, 2023 को गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगूढ पैसेंजर स्पेशल 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
  18. दिनांक 16 एवं 19 जुलाई, 2023 को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौनपुर –जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।

Related Posts