BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग भिलाई के जुआड़ी जुआ खेलते चढ़े पुलिस के हत्थे, 08 जुआड़ियों से नगद 54280 रुपए बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जुआरियों पर कड़ी कार्यवाही…थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद से 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54280 रुपए बरामद किया गया…

बालोद। पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुंदरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद के नया तालाब के पास जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

दिनांक 17.02.24 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ओटेबंद के तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है कि सूचना पर साइबर सेल टीम और थाना गुण्डरदेही की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही में आरोपी: 1.रोहित नायक पिता विजय नायक पता रिसाली भिलाई 2.ओम प्रकाश पिता विश्वनाथ पता खुर्सीपार भिलाई 3.गौकरण साहू पिता प्रभुराम साहू पता सिरसिदा गुंदरदेही 4.दुर्गेश बंजारे पिता मुन्ना बंजारे पता सिरसिदा गुंदरदेही।

5.अकरम पिता सफीक खान पता गुण्डरदेही 6. अभिषेक चंद्राकर पिता यशवंत चंद्राकर पता कुथरेल दुर्ग,7. जीवन साहू पिता टोपी राम साहू पता ओटेबंद गुण्डरदेही 8. धनेश्वर निषाद पिता आनंद निषाद पता सलोनी अरजुंदा को 52 पत्ती ताश से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से 54280 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ परिषेध की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया

उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और थाना गुंदरदेही से प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल की सराहनीय भूमिका रही है।

 

Related Posts