दुर्ग। प्रदेश से आदर्श आचार संहिता हटते ही तबादलों का दौर शुरू हो चुका है। कई जिलों के पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक का तबादला आदेश जारी कर चुके है और रोजाना कही ना कही का तबादला सूची जारी हो रहा है।
ऐसे में दुर्ग पुलिस में भी तबादले की सुगबुगाहट शुरू हो चुका है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने आदेश जारी कर तीन साल से एक ही थानो में पदस्थ आरक्षको को तीन नई थाना पोस्टिंग के आप्शन के साथ आवेदन मंगाया है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की दुर्ग पुलिस विभाग में भी फेरबदल जल्द होने की पूरी संभावना है। आरक्षकों के अलावा निरीक्षक, एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षकों का भी तबादला होना तय है।
चुनाव के दौरान जिन थानों का काम ढीला रहा है वहां के प्रभारी का बदला तय माना जा रहा है। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है की जिले चार से पांच थानों के प्रभारी बदले जाएंगे वही अच्छे काम करने वाले प्रभारी यथावत बने रहेंगे।
उम्मीद ये भी जताई जा रही है की सबसे पहले निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी होगा, उसके बाद बाकी का नंबर आयेगा लेकिन तबादला होना तय है।
















