BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने चैन स्नेचिंग के 03 मामलो का किया खुलासा: 02 आरोपी गिरफ्तार, पैदल सड़क पर जाती हुई महिलाओं को बनाते थे निशाना, 03 नग सोने की चैन बरामद

थाना पुरानी भिलाई, भिलाई भट्टी व भिलाई नगर के चैन स्नेचिंग के मामलो का खुलासा, एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना भिलाई भट्टी की संयुक्त कार्यवाही…

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार एक के बाद एक चैन स्नैचिंग की घटनायें घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से
लेते हुये पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा माल-मुलजिम की शीघ्र पतासाजी कर माल बरामदगी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) कौशलेन्द्र पटेल (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) नसर सिद्धिकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी.यू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी भिलाई भट्टी निरीक्षक के.के.कुशवाहा, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजेश साहू एवं थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक मनीष शर्मा के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान दो संदेहियों के फूटेज प्राप्त हुये, प्राप्त फूटेज के आधार पर टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जाकर आरोपी रवि गुप्ता साहू एवं महेश यादव को घेरांबदी कर पावर हाऊस के पास पकड़ा गया, पूछताछ करने पर गुमराह करते रहे किंतु सघन एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आज से करीब 06 माह पूर्व सेक्टर 02 सड़क 06 के पास में अपनी मेस्ट्रो गाड़ी में दोनो घूमते हुये सड़क पर टहल रही महिला के गले से सोने की चैन लूटना, आज से करीब 01 माह पूर्व भिलाई होटल डीपीएस चौक के पास दोनो मिलकर मैस्ट्रो गाड़ी में ही घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को लूटना तथा दिनांक 06.09.2022 को पदुमनगर भिलाई 03 में दोनो मिलकर एक्टीवा स्कूटर में घूमते हुये पैदल जा रही एक महिला के गले सोने की चैन को लूटना जिसे अपने घर में रखना बताया। जिससे आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से पृथक-पृथक 03 नग सोने की चैन घटना में प्रयुक्त 01 मैस्ट्रो स्कूटर तथा 01 एक्टिवा स्कूटर बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानो से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर से सउनि सुरेन्द्र सिंह, पुरानी भिलाई से सउनि राजेश पाण्डेय एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, सउनि शमित मिश्रा, प्र.आर.रोमन सोनवानी, प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक राजकुमार चंद्रा, शहबाज खान, संतोष गुप्ता, अनुप शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, विक्रान्त कुमार, उपेन्द्र यादव, अश्विनी यदु, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, अरविंद्र मिश्रा की उल्लेखनीय भूमिका रही।

थाना भिलाई भट्टी एवं अप. क्रमांक 0/22 धारा 392, 34 भादवि।
थाना भिलाई नगर एवं अप.क्रमांक 432/22 धारा 392, 34 भादवि।
थाना पुरानी भिलाई एवं अप.क्र 407/22 धारा 392, 34 भादवि।
आरोपियों का नाम एवं पता 01 रवि गुप्ता साहू पिता दुर्गेश चंद उम्र 39 वर्ष सा.केम्प 01 आजाद मोहल्ला भिलाई।
02 महेश यादव पिता राजू यादव उम्र 21 वर्ष सा. कोतवाली कांकेर हाल हथखोज खेरधा बस्ती नहरपारा जामुल।

जप्त मशरूका: 03 नग सोने की चैन एवं 02 नग स्कूटर, कीमती जुमला 5,00,000/-

Related Posts