दुर्ग। ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के माध्यम से ई – कॉमर्स कंपनियों से लोगों के द्वारा धारदार चाकू , पिस्टल – लाईटर एवं एयरगन मंगाये जाने की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत अग्रवाल ( भा.पु.से.) के द्वारा इन हथियारों का उपयोग अपराध में करने की आशंका पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय कुमार ध्रुव ( रा.पु.से. ) को अपराध नियत्रंण हेतु ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स पर मौजूद ई – कॉमर्स कंपनियों से समन्वय स्थापित कर जिले में धारदार चाकू , पिस्टल – लाईटर एवं एयरगन मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस पर साईबर सेल के माध्यम से ऑललाईन शापिंग साईट्स पर मौजूद ई – कॉमर्स कंपनियों Flipkart , Amazon , Bludart Exp . , Myntra & Shadow fax , Myntra , x press bees , Shree Maruti Courier Services , Ecome Express PVT.Ltd , Delhivery , Fedex , DTDC के स्थानीय कार्यालय प्रमुखों की कन्ट्रोल रूम भिलाई में मीटिंग आयोजित कर जानकारी प्रदाय करने के संबंध में चर्चा की गई तथा इनके मुख्यालय प्रमुखों से भी संपर्क कर समन्वय स्थापित कर जानकारी प्रदाय करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर अब तक Flipkart , Ecome Express PVT.Ltd , Delhivery , Fedex के द्वारा वर्ष 2020-21 में शिपिंग एड्रेस तथा भेजे गये प्रोडक्ट की जानकारी प्रदाय की गई जिसमें से सूक्ष्मता से अवलोकन कर धारदार चाकू , लाईटर – पिस्टल एवं एयरगन मंगाने वालों को चिन्हित किया गया तथा इनकी विस्तृत जानकारी नाम पता एवं मोबाईल नंबर के आधार पर थानावार बांटकर संबंधित थाना / चौकियों के माध्यम से कुल 70 नग चाकू , 01 कुल्हाड़ी , 01 चापड़h , 01 कटार , 08 नग पिस्टल एवं 02 एयर गन अब तक जमा करवाये गये हैं।
तस्दीकी अभियान के दौरान उक्त सामाग्रियों को मंगाने वालों में अधिकांश संख्या नाबालिगों एवं नवयुवकों की पाई गई, जो कि लॉनलाईन शॉपिंग साईट्स पर आकर्षक धारदार चाकू , पिस्टल लाईटर एवं एयरगन से आकर्षित होकर उसे मंगवाना बताये । जिन्हें उनके परिजनों की उपस्थिति में भविष्य में इस कृत्य की पुनरावृत्ति न करने हेतु शपथ – पत्र भरवाया गया तथा चेतावनी व समझाईश दी गई । दुर्ग पुलिस के द्वारा ऑनलाईल शॉपिंग साईट्स पर मौजूद ई – कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से धारदार चाकू , लाईटर – पिस्टल एवं एयरगन मंगाने वालों पर लगातार निगाह रखी जा रही है भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।
अपील- दुर्ग पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि वे ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के ई – कॉमर्स कंपनियों के आकर्षक प्रोडक्ट बटनदार , धारदार घातक चाकू / गुप्ती , पिस्टल लाईटर एवं एयरगन जैसे डरावने हथियारनुमा प्रोडक्ट न मंगवाये।















