भिलाई 3। प्रार्थिया ने थाना पुरानी भिलाई जिला दुर्ग की दिनांक 16.02.2024 को रात्रि करीबन 11.05 बजे थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थीया का नाबालिग लड़का उम्र करीबन 12 वर्ष जो आज दोपहर करीबन 14.30 बजे अपने दोस्त के पास कापी लेने जा रहा हूं 5 मिनट में आता हूं कहकर अपने रेंजर सायकल से अकेले घर से निकला था जो शाम 07.00 बजे तक वापस नहीं आया।
जिसके बारे में परिजनों द्वारा आस पास मोहल्ले में, पड़ोसियों में, रिश्तेदारों में व नाबालिग के दोस्तों के पास पृछताछ पता तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 69/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अपहूत बालक लोकेश सिंह की शीघ्र पतासाजी करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर) अभिषेक झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक छावनी आशीष कुमार बंछोर (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में थाना पुरानी भिलाई स्टाफ एवं एसीसीयू (सायबर क्राइम) की टीम तैयारकर अपहूत बालक के पतासाजी हेतु लगाया गया।
टीम द्वारा घटना स्थल का सुक्ष्मता से अवलोकन किया गया, घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किया गया, प्रार्थीया के दोस्तों, ससुराल पक्ष, अपहत बालक के दोस्तों, उसके स्कुल के टीचरों से पूछताछ किया गया, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे, घटना स्थल से निकलने वाले सभी रास्तों एवं गलियों में लगे व दुर्ग से रायपुर, रायपुर से दुर्ग मार्ग में लगे करीबन 400 कैमरों का सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया।
जिसमें टोल प्लाजा कुम्हारी के कैमरे में अपहुृत बालक अकेला अपनी सायकल से रायपुर की ओर जाते दिखा कि नंदनवन, नदी किनारे, टाटीवंध रायपुर से गुजरने वाले, महासमुंद रिंग रोड, रायपुर सिटी एम्स रोड, भनपुरी ट्रांसपोर्ट नगर रोड, नया बायपास बिलासपुर रोड के विभिन्न होटलों, दुकानों, पेट्रोल पंप, शोरूम, घरों व टोल प्लाजा में लगे करीबन 600 कैमरों का सीसीटीबी फुटेज को खंगाला गया।
जो अपहृत बालक अकेला अपनी सायकल से नया बायपास बिलासपुर रोड दिलबाग ढाबा एवं तरपोंगी टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे बिलासपुर की ओर जाते हुए दिखा। जिसे शिमगा, धरसींवा, तरपोंगी, सडूडू, तिल्दा नेवरा, दामाखेड़ा, भाठापारा, मारो चौकी, नांदघाट, पथरिया मोड़, मुंगेली मोड़, सरगांव टोल प्लाजा, बिलासपुर आईटीएमएस, रतनपुर बायपास रोड, रायगढ़ बायपास रोड, कोरथा, जांजगीर चांपा, महासमुंद, आरंग, बलौदाबाजार, कोरबा जाने वाली रास्तों में लगे करीबन 600 कैमरों के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया।
जिसमें बालक वापस उसी रात्रि को करीदन 01.00 बजे वापस रायपूर की ओर आता हुआ दिखाई दिया कि लगातार रायपुर के आसपास होटलों, ढाबों, मंदिरों, अनाथ आश्म, अस्पताल, रैन बसेरा, बस स्टैंड, रेल्वे स्टैंड, लॉज, चौपाटी, गार्डन, गुरूद्वारा आदि रहने रूकने ठहरने की संभावित जगहों पर टीम द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था,
जो दिनांक 05.03.2024 को मोबाइल नंबर 97138XXXXX से बातचीत करने पर जानकारी मिला की गुमशुदा बालक टाटीबंध केडिया गोडाउन में शाम के वक्त आता जाता एवं घुमता रहता है कि थाना प्रभारी पुरानी भिलाई द्वारा टीम भेजकर अपहुत बालक का पता तलाश कर कड़ी मेहनत से सही सलामत बरामद किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अंबर सिंह भारद्वाज, एसआई आरबी सिंह, एएसआई गोरखनाथ चौधरी, सुभाष बोरकर, प्रधान आरक्षक रविंद्र भारतीय, आरक्षक हरीश राव, ईश्वर भारद्वाज, हाफिज शाबरी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
















