भिलाई। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव ने कई मामलों का खुलासा किया जिसमें दिनांक 27.08.2021 को करीब 09.00 बजे ट्रेलर कमांक CG 07 C 4131 का ड्रायवर 27 टन कच्चा माल (सरिया) सहित डबरा पारा चौक ट्रांसपोर्ट नगर
रोड मे बंगाल टायर के सामने रोड किनारे खडी कर अपने घर गया था। दिनांक 28.08.2021 को सुबह 08.30 बजे जब वापस आया तो देखा कि माल समेत ट्रेलर गायब है।
ड्रायवर के द्वारा अपने मालिक अमीत सिंह को बताये जाने पर अमित सिंह के द्वारा बिना समय गवाएँ थाना खुर्सीपार आकर ट्रेलर चोरी के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराई गयी रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव हो गई। घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त करने उपरांत पुलिस टीम अज्ञात आरोपी का पता तलाष करने में जुट गई।
माल सहित ट्क के चोरी होने की सूचना पर मुखबीर तंत्र को सकिय किया गया एवं वैज्ञानकि उपक्रमों का सहयोग लिया गया। सीसीटीवी फूटेज को देखने से जो हल्की झलक ट्रेलर की दिखाई दे रही थी, उसे ट्रैक करने पर ट्रेलर शहर से बाहर की ओर जाती दिखाई दे रही थी। इस संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, के मार्गदर्शन पर खुर्सीपार पुलिस की टीम ने करीब
50 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुए मिले फूटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी के चोरी के बाद भागने के रूट को ट्रैक किया गया एवं मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया गया।
जिससे पता चला कि चोरी के घटना के बाद अज्ञात चोर माल समेत ट्रेलर को लेकर पुलगांव चौक होते हुए ग्राम निकुम थाना क्षेत्र अण्डा की ओर बढा है कि
पुलिस टीम के द्वारा लगातार कैमरे को टैक करते हुए पीछा किया जा रहा था। ग्राम निकुम मे जब पुलिस टीम पहुची तो देखी कि ट्रेलर कमांक CG 07 C 4131 जिसमें सरिया लोड है। रोड के किनारे दुर्घटनावष फंस गई है जिसे एक हाईड्रा से निकालने का प्रयास हो रहा है कि पुलिस टीम के द्वारा तत्काल घेराबंदी कर ट्रेलर के ड्रायवर विक्की वर्मा तथा उसके साथ खडे संदेही यश चौरे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।
ट्रेलर का ड्रायवर विक्की वर्मा ने बताया कि यह संगम चौक खुर्सीपार का रहने वाला है। पूर्व मे भी चोरी लूट के कई मामलो मे संलिप्त रहा है इसके व्दारा टेलर एवं
माल की रेकी दिनांक 27.08.2021 की शाम लगभग 05.30 बजे किया था और यह भी चेक किया था कि उक्त ट्रेलर बिना चाबी के चालू हो जाती है। उसके उपरांत अपने कान्टेक्ट्स के जरिये इसने यश चौरे निवासी अमलीडीह रायपुर से सम्पर्क किया जिसने
ग्राम निकुम मे आरोपी विक्की वर्मा को माल समेत मिलने लिए बोला था, कि आरोपी यश चौरे ने बताया कि उक्त माल का सौदा 42 हजार रूपये प्रति टन के हिसाब से किया गया था।
दिनांक 27.08.2021 के शाम से ही यश चौरे , विक्की वर्मा से सम्पर्क मे था। पुलिस के द्वारा मौके से हाईड्रा व यश चौरे की मोटर सायकल बुलेट को भी बरामद किया गया है। दोनो ही आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। दोनो आरोपियो को धारा 379, 120 (बी) भादवि के मामले मे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस
के द्वारा चोरी गई सम्पत्ति के साथ करीब 01 करोड़ की मशरूका एवं हाईड्रा तथा बुलेट मोटर सायकल भी जप्त किया गया लगभग 10 घंटो में ही पुलिस की तत्परता से उक्त मामले का खुलासा किया गया।
पुलिस की तत्परता से आरोपियों को पकड़ा गया एवं पूरे माल/वाहन को जप्त किया गया । इस विवेचना में थाना प्रभारी खुर्सीपार दुर्गेष शर्मा के नेतृत्व मे उप
निरीक्षक शिशुपाल चंद्रवंशी , उप निरीक्षक सतीष साहू, आरक्षक राकेश चौधरी, आरक्षक डी0 प्रकाश, आरक्षक सत्येन्द्र मढरिया, आरक्षक रिन्कू सोनी, आरक्षक अरविन्द मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उक्त प्रकरण के खुलासे मे रोड मे लगे सीसीटीवी कैमरे मुखबीर तंत्र एवं अन्य वैज्ञानिक उपक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दुर्ग पुलिस आम जनता से
अपील करती है, कि अधिक से अधिक कैमरे घरों व दुकानो में लगवाये।
वही एक अन्य मामलों का खुलासा करते हुए एएसपी शहर ने बताया कि दिनांक 28/08/21 के सुबह करीबन 06:00 बजे डायल 112 को जेवरा स्थित एसबीआई एटीएम मशीन मे तोड़ फोड़ होने के संबंध मे अलर्ट मैसेज प्राप्त हुआ सूचना पर डायल 112 मे ड्यूटी मे तैनात आरक्षक कमांक 957 केशव साहू द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंच दो संदिग्ध व्यक्तियों को दौड़ाकर पकड़ा गया । जिनके पास से एक विशेष तरह का टूल चिमटीनुमा ( फोरकिंग टूल ) बरामद किया गया जिसके संबंध में चौकी जेवरा सिरसा में थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए पूछताछ किया गया । जो दोनो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा मूलतः हरियाणा का रहने वाले बताये । जिनमे से एक व्यक्ति द्वारा विगत 03 वर्ष से थाना धमधा क्षेत्र में निवास करना व अपने साथियो के साथ मिलकर कर्वधा , राजनांदगांव , दुर्ग जिले के कई एसबीआई एटीएम मशीनो मे विशेष टूल का उपयोग करके छेड़छाड़ कर पैसा निकालने की बात स्वीकार किया । जो उक्त आरोपीयो से जेवरा पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर 13.000 / रू . नगदी , एक होण्डा डिलक्स मो.सा. , दो नग मोबाईल , कई एटीएम कार्ड जप्त किया गया । डायल 112 के आरक्षक क . 957 केशव साहू की तत्परता से अंतरज्यीय एटीएम चोरो को पकड़कर जेवरा पुलिस द्वारा अपराध क . – 348 / 21 धारा 457,380,427 भा.द.वि. कायम कर विवेचना मे लिया गया । क्र अप ० क्र धारा घटना स्थल नाम आरोपी जप्त संपत्ति 1 1 . 348/21 32 457 , एसबीआई 380,427 एटीएम बस भा.द.वि. स्टैण्ड चौक जेवरा 1. इब्राहिम पिता अल्ला मेहर उम्र • नगदी रकम साल निवासी घाघोटे थाना चान्टह 13,000 / 6 . जिला व तहसील पलवल राज्य • एक मोटर सायकल हरियाणा । • 02 नग मोबाईल 2. जुबैर पिता कल्लू उर्फ हारून उम्र 28 वर्ष निवासी गुबराडी 197 जिला व • विशेष टूल ( चिमटा ) तहसील पुनाना थाना पुनाना राज्य • कई एटीएम कार्ड , हरियाणा ड्रायविंग लाईसेंस।















