भिलाई। वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव , तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित टेबलेट (गोली) बिक्री के खिलाफ अभियान नशीली दवा के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से नशीली दवा अल्फाजोलम विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी हैं।
पिछले कुछ महीनो में जिले में घटित गंभीर अपराधो के पीछे जाने पर यह बात सामने आयी थी की अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित / अवैध नशीली दवा बेचने के आदि हैं । इसलिये अभियान चलाकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूरे जिले में नशीली दवा का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया।

दिनांक 05.09.2021 को रिलांयस पेट्रोल पंप गंजपारा दुर्ग के पास
01. सुरेन्द्र सिंह उर्फ अप्पू पिता स्व . चतुर सिंह उम्र 30 साल साकिन गंजपारा दुर्ग
02. सागर पाण्डेय पिता सुनील कुमार पाण्डेय उम्र 28 साल साकिन शंकर नगर दुर्ग
03. श्याम सेन पिता राम कृपाल सेन उम्र 48 साल साकिन जोधापुर जिला धमतरी ( छ.ग. ) से अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवा अल्फाजोलम बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया , आरोपियों के कब्जे से 665 पैकेट अल्फाजोलम प्रत्येक पैकेट में 600 टेबलेट कुल 89.908 किलोग्राम , 21 पैकेट नाईट्राजेपम प्रत्येक पैकेट में 600 टेबलेट कुल 4.956 किलोग्राम , स्पसन् प्लस कैप्सूल 153 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 144 कैप्सूल कुल 16.413 किलोग्राम , स्पस टेयकन प्लस कैप्सूल 18 पैकेट प्रत्येक पैकैट में 144 कैप्सूल कुल 2.99 किलोग्राम , अल्फाजोलम ( अल्फाकेयर ) 53 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 600 टेबलेट कुल 7.56 किलाग्राम कुल टेबलेट 461724 एवं 10 कार्टन में कोरेक्स सिरप प्रत्येक में 100 एमएल कुल 1185 शीशी , आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल क्रमाक सीजी 04 8730 किमती एवं नगदी 1300 / -रू . जुमला किमती 2052000 / -रू . पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया । आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 798/2021 धारा 22 ( ख ) 8 , 27 ( ए ) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
इस कार्यवाही में कार्यपालिक दण्डाधिकारी नायब तहसीलदार प्रीमत सिंह चौहान थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक राजेश बागडे , उनि मुकेश सोरी , सउनि राधेलाल वर्मा , ड्रग्ग आफिसर दुर्ग बृजराज सिंह , ड्रग्ग आफिसर धमतरी संदीप कुमार सूर्यवंशी , प्र.आर. योगेश चन्द्राकर , दुर्ग सिविल टीम के आरक्षक जावेद खान , प्रदीप सिंह , चित्रसेन साहू , धीरेन्द्र यादव , तिलेश्वर राठौर एवं फारूख खान का विशेष योगदान रहा।
पुरैना चौक पर डम्फर चालक की हत्या के मामले का 24 घण्टे में खुलासा

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.09.2021 को पुरैना चौक के पास रेत से भरे डम्फर के चालक अजय पाण्डेय को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर हत्या की सूचना थाना पुरानी भिलाई को प्राप्त हुई थी चालक अजय पाण्डेय धमतरी से रेत लोड कर पुरैना चौक पर डम्फर के ड्राईविंग सीट में बैठा था । सुबह करीबन 04 बजकर 57 मिनट पर वाहन मालिक को फोन करके बताया की 5-6 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुझे चाकू से मारकर घायल कर दिया है । बाद उपचार के दौरान चालक अजय पाण्डेय की मृत्यु हो गई वाहन मालिक की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 338/2021 , धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल , अति . पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय ध्रुव , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर , थाना प्रभारी पुरानी भिलाई विनय सिंह बघेल दलबल के साथ घटना स्थल पहूँचें वरिष्ठ अधिकारीयों एवं टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई । घटना स्थल के नजदीकी सीसीटीवी कैमरों के फूटेज प्राप्त करने के लिए सायबर टीम , सिविल टीम तथा थाना पुरानी भिलाई के स्टाफ को अलग- अलग दिशाओं में भेजा गया ।
पूछताछ के दौरान घटना स्थल के पास ग्राम औरी बंटी बंजारे एवं पिकेंश सपहा के साथ भी कुछ अज्ञात आरोपियों द्वारा मारपीट कर मोबाईल छिनने की घटना घटित होना पाया गया । पूछताछ में सभी घटनाओं में दो गाडियों में 06 अज्ञात मोटर सायकल सवारों द्वारा चाकू दिखाकर लूटपाट किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई । जिस पर से थाना पुरानी भिलाई में अप.क. 341/2021 , धारा 397 भादवि एवं अप.कं. 342/2021 धारा 397 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । घटना के पूर्व दिनांक 29.08.2021 को नारधी निवासी चित्रेश सिन्हा व टिकेश्वर साहू के साथ भाठागाँव चौक के पास इसी तरीका वारदात से घटना कर मोबाईल लूट कर भाग गये थे जिस पर से थाना अमलेश्वर में अप.कं. 156/2021 , धारा 397 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया । दोनो घटनाओं में लगभग 05-06 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दो मोटर सायकल से आकर घटना को घटित करना पाया गया । सम्पूर्ण विवेचना में अज्ञात आरोपियों का हुलिया एवं गाडी की जानकारी तथा सीसीटीवी फूटेज के अवलोकन से आरोपियों के रायपुर के गुढियारी क्षेत्र के कुछ संदिग्ध लड़को संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त उक्त जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा निरीक्षक विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में सायबर टीम एवं सिविल टीम को सम्मिलित करते हुये एक विशेष टीम आरोपियो की पतासाजी हेतु रायपुर रखाना किया गया । विशेष टीम द्वारा रायपुर सायबर सेल एवं गुढियारी थाने के स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर संदिग्ध लड़को को घेरा बंदी कर पकडा गया । जिन्हे पृथक – पृथक पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल साईन एवं डीओ गाडी का उपयोग करते हुये रायपुर से सुबह 04 बजे निकलकर महादेव घाट से पुरैना चौक तक जाकर डम्फर चालक को मारना एवं अन्य लोगो से मारपीट कर पैसा एवं मोबाईल लूट करना स्वीकार किया । सभी मामलों में 02 नाबालिगों सहित 06 आरोपियों को गिर ० किया गया । उक्त आरोपियों से पूछताछ पर और मामलों के खुलासा होने की संभावना है । आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
गिरफ्तार आरोपियान : 1 . 2 . शुभम पटेल पिता पन्नालाल पटेल उम्र 18 वर्ष पता गली नं .01 कृष्णा नगर थाना गुढ़ियारी , जिला रायपुर ( छ.ग. ) पूर्णेन्द्र साहू उर्फ राजू पिता खेमचंद साहू उम्र 18 पता पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी , जिला रायपुर ( छ.ग . ) तरूण यादव पिता लखन यादव उम्र 18 वर्ष पता पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी , जिला रायपुर ( छ.ग. ) पवन यादव पिता राजू यादव उम्र 18 वर्ष पता पहाड़ी चौक थाना गुढ़ियारी , जिला रायपुर ( छ.ग. ) 02 विधि के विरूद्ध संघर्षरत् बालक । 3 . 4 . 5 .
उक्त कार्यवाही में थाना पुरानी भिलाई- निरी , विनय सिंह बघेल , उनि प्रकाश शुक्ला , सउनि राजेश पाण्डेय , आर . राकेश सिंह , संदीप सिंह , विजय सिंह , कृष्णा सिंह , अरविन्द मेढे , हरीश राव सायबर सेल : – निरी . गौरव तिवारी , सउनि शमित मिश्रा , प्र.आर. चंद्रशेखर बंजीर , आर . विक्रान्त यदु , चालक दिनेश वर्मा सिविल टीम : – सउनि पूर्ण बहादुर , आर . जुगनु सिंह , उपेन्द्र यादव , शमीम , पन्ने , संतोष रायपुर टीम : – प्र.आर. जमील खान , संतोष सिंह , कुलदीप द्विवेदी , आर . नोहर देशमुख , आशीष राजपूत , प्रमोद वट्टी , दीपक बारीक , परदेशी राम कटारे की भूमिका सराहनीय रही।















