दुर्ग। थाना बोरी चौकी लिटिया सेमरिया के ग्राम शिवकोकडी में ग्राम सरपंच के पति कौशल निषाद की दिनांक 03.08.22 को आमनेर नदी के पास नहाने जाने के दौरान नही आने पर ग्राम से होकर जाने वाली आमनेर नदी में तलाशी के दौरान शव प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार साहू, उप पुलिस अधीक्षक संजय पुंढीर द्वारा अपराध के निराकरण एवं तत्काल कार्यवाही किए जाने निर्देश प्राप्त हुआ।
दिनांक 03-08-2022 को प्रार्थीया बीना निषाद पति स्व कौशल निषाद उम्र 50 वर्ष साकिन देउरकोना के द्वारा अपने पति कौशल निषाद पिता गुहा राम निषाद उम्र 55 वर्ष साकिन देउरकोना को अज्ञात आरोपी द्वारा मारपीट कर नदी के पानी में डुबाकर हत्या करने की रिपोर्ट पर अप क्र 123/2022 धारा 302, 201 भादवि कायम किया गया।
अपराध पंजीबद्ध उपरांत विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सघन पूछताछ कर अपराध पंजीबद्ध होने के 24 घंटे के भीतर ही अलग अलग जगहों पर दबिश देकर गांव के ही तामेश्वर पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र 35 वर्ष ग्राम देउरकोना को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर तामेश्वर पटेल द्वारा अपने घर के पास किये गए अतिक्रमण को हटाने बार बार नोटिस देने एवम कौशल निषाद द्वारा उसे गुंडा बोलने की बात को लेकर कौशल निषाद को नहाने जाने के दौरान, मारपीट कर गले को दबाकर पानी में डुबाकर हत्या करना एवम घटना कर भाठा कोकड़ी होते भाग जाना बताया।
विदित हो कि मामला गम्भीर होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए थाना बोरी प्रभारी निरीक्षक एंब्रोश कुजुर प्र.आर. 490 रामकृष्ण तिवारी आरक्षक 1619 विजेंद्र ठाकुर, चौकी प्रभारी लिटिया सेमरिया उप निरी.सोमेश सिंह बघेल हम. स्टाफ प्र.आर. 866 कुलेश्वर वर्मा प्र.आर.1819 आबिद खान आर. 644 जीवन जंघेंल की अलग अलग टीम बनाई गई थी, टीम द्वारा सूचना संकलन कर 24 घंटे के अंदर ही आरोपी तामेश्वर पटेल पिता कृष्णा पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन देउरकोना को 04/08/2022 को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।















