BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस का सराहनीय प्रयास: पीड़ित के बैंक खाते में ठगी की 1.80 लाख रुपए वापस कराई

02 लाख 05 हजार की ऑन लाईन ठगी के मामले में पीड़ित को मिली राहत, पीड़ित के बैंक खाते में ठगी की रकम कराई गई वापस…

दुर्ग। प्रार्थी किसन लाल वर्मा पिता देवनारायण वर्मा निवासी ए-32 कर्मचारी नगर सिकोला बस्ती दुर्ग द्वारा शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 22.08.2022 को अज्ञात लिंक के माध्यम से योनो एप्प में पैन नंबर अपडेट करने के नाम पर ओ.टी. पी. शेयर करने उपरांत आवेदक के खाते से 205000/- रूपये ( दो लाख पांच हजार रूपये ) की ठगी होने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ।

जिस पर तत्काल एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुये आवेदक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के आधार पर संबंधित बैंक को सूचित करते हुये लाभार्थी (आरोपी) के संबंधित बैंक खाता/वॉलेट के ट्रांजेक्शन पर रोक लगाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आवेदक
के खाते से ठगी गई रकम मे से 180000/- रूपये (एक लाख अस्सी हजार रूपये) आवेदक के खाते में वापस कराया गया।

Related Posts