दुर्ग। दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सोमवार को देर रात कानून व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता की जानकारी लेने दो थानों तथा एक चौकी का औचक निरीक्षण किया।
वैशालीनगर थाना और स्मृतिनगर चौकी का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये वही मोहननगर थाना के निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक पुनेश देशमुख को कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए एसआई को तुंरत लाईन अटैच करने का निर्देश दिया।














