BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन बैठक की

दुर्ग। आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के द्वारा जिला दुर्ग के केंद्रीय अर्धसैनिक बल अंतर्गत औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेशन बैठक आहूत की गई। इस मीटिंग में मुख्य रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जो भिलाई स्टील प्लांट के सुरक्षा हेतु जिला दुर्ग में तैनात है। उनके जवानों का आवागमन अन्य राज्यों से भी होता है। इस संबंध में उनकी कोविड-19 टेस्टिंग की सुविधा तथा जवानों के क्वारंटाइन किए जाने के संबंध में चर्चा की गई कोविड-19 के संक्रमण से हम जवानों को संक्रमण से सुरक्षित रखें इस सभी विषयों पर चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा औद्योगिक सुरक्षा बल के टेस्टिंग एवं क्वॉरेंटाइन स्थल उतई का पूर्व में अवलोकन भी किया गया था। साथ ही सीमा सुरक्षा बल जो नक्सल प्रभावी क्षेत्र में तैनात हैं। उनके जवानों का आवागमन भी अन्य राज्यों से होता है साथ ही पांच राज्यों के चुनाव के बाद मतगणना ड्यूटी से भी बल्कि वापसी होनी है। इस विषय पर जवानों के क्वॉरेंटाइन रखे जाने तथा उनके टेस्टिंग के संबंध में चर्चा की गई साथ ही अन्य आवश्यक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से कहा गया कि पुलिस विभाग, जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग से कोई भी आवश्यकता होगी उसे समन्वय बनाया जाकर पूर्ति की जावेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कमांडेंट सतीश कुमार वाजपेयी औद्योगिक सुरक्षा बल, प्रज्ञा मेश्राम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्ग, मिथलेश कुमार डिप्टी कमांडेंट सीमा सुरक्षा, निलेश द्विवेदी रक्षित निरीक्षक दुर्ग तथा जिला बल के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts