भिलाई। मुख्यमंत्री के अपील का पालन करते हुए दुर्ग पुलिस ने आज पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर छः में बोरे बासी का आयोजन किया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, एएसपी शहर संजय ध्रुव, एएसपी ग्रामीण अनंत साहू, सीएसपी प्रभात कुमार, वैभव बैंकर, अशीष बंछोर, राजीव शर्मा, संजय पुंढीर, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, डीएसपी शिल्पा साहू, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता, अनामिका पांडेय, डीएसपी मुख्यालय एमएस चंद्रा तथा आरआई रमेश चंद्रा ने बोरे बासी का आनंद लि
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या कहा है कि एक मई को हर साल हम मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मजदूर दिवस मनाते हैं। यह श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के सम्मान का दिन है। छत्तीसगढ़ में पारम्परिक रूप से मेहनतकशों के दैनिक भोजन का हिस्सा बोरे-बासी रहा है। बोरे बासी में सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
गर्मीं के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए भी यह रामबाण है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ में पिछले साल से बोरे-बासी खाकर अपने पारंपरिक भोजन, संस्कृति और श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने की शुरूआत की गई है
हमारी संस्कृति और परम्पराओं में स्वस्थ जीवन के कई सूत्र और रहस्य छुपे होते हैं, जिसे हमें जानने, पहचानने और अपनाने की जरूरत है। हमें हमारी युवा पीढ़ी को भी अपने आहार और संस्कृति के प्रति गौरव का अहसास कराना बहुत जरूरी है।
श्री बघेल ने अपील की है कि सभी एक मई को मजदूर दिवस के दिन आमा के अथान और गोंदली के साथ हर घर में बोरे-बासी खाएं और अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व महसूस करें।









