BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस अधीक्षक के द्वारा ली गई समंस वारंट के संबंध में मीटिंग, स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के पतासाजी एवं तामिली करने का हर संभव प्रयास का दिए निर्देश

दुर्ग। दिनांक 25.07.2021 को दोपहर 12.00 बजे कंट्रोल रूम भिलाई में पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिले के कोर्ट मोहरिर्र एवं थानों के समंस/वारंट के कर्मचारियों की मीटिंग ली गई। जिसमे उपरोक्त कर्मचारियों को समंस/वारंट तामिली के संबंध में निर्देश दिए गए हैं एवं समंस वारंट की तामिली में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा भी किए।

न्यायालयों के नोटिसों को प्राथमिकता देते हुए रिपोर्ट जल्द से जल्द भेजने हेतु स्पष्ट निर्देश पुलिस अधीक्षक दुर्ग महोदय के द्वारा दिया गया। पुराने केस के अदम तमिल वारंटो के संबंध में समस्त कर्मचारियों को तामिली पर फोकस करने की बात कही।

अति आवश्यक केस में जारी किए गए समंस/वारंट को समय पर थाना /चौकी पहुंचने एवं उसकी तामिली पर विशेष ध्यान देने की बात कही। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से चर्चा की एव उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया।

उपरोक्त मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री संजय ध्रुव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनंत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री राकेश जोशी, सूबेदार श्रीमती तृप्ति सिंह मौजूद थे।

Related Posts