BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़विविध

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस इन तिथियों में रद्द रहेगी

रायपुर। अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पूर्व रेलवे गोरखपुर के लखनऊ रेल मंडल के अंतर्गत गोरखपुर स्टेशन– गोरखपुर केंट के बीच तीसरी रेलवे लाइन को गोरखपुर स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जायेगा।

इस कार्य के लिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यहा कार्य दिनांक 27 मार्च से 26 अप्रैल, 2025 तक किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 24 अप्रैल एवं 01 मई, 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 26 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

03. दिनांक 25 अप्रैल एवं 03 मई, 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04. दिनांक 27 अप्रैल एवं 05 मई, 2025 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

Related Posts