BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगमायुक्त हरेश मंडावी के सख्त आदेश- देर से आने वाले 21 कर्मचारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, भवन निर्माण कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदार को एक साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड

दुर्ग। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के द्वारा प्रातः 10.30 बजे निगम के सभी विभागों को आकस्मिक निरीक्षण किये। इस दौरान जिन-जिन विभागों में अधिकारी/कर्मचारी अपने टेबल पर नहीं मिले एैसे 21 अधिकारी कर्मचारियों का आज एक दिवस का वेतन की कटौती करने का निर्देश दिये। भविष्य में पुनरावृत्ति किये जाने पर छ0ग0 सिविल सेवा अधिनियम के तहत् कार्यवाही होगी। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कल प्रातः 10.30 बजे आफिस पहुॅचें । उन्होंने स्वतः लेखाशाखा, स्थापना शाखा, पेंशन शाखा, राजस्व विभाग, राशनकार्ड शाखा, निरश्रित पेंशन शाखा, लायसेंस शाखा, जनसंपर्क विभाग, सचिवालय, लोक कर्म विभाग योजना शाखा, कैश शाखा, जनसूचना विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म-मृत्यु शाखा आदि का औचक जांच किये । उन्होंने सभी उपरोक्त अधिकारियों कर्मचारियों का एक दिवस की कटौती करते हुये भविष्य में इस प्रकार के कृत्य किये जाने की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के विरुद्ध छ0ग0 सिविल सेवा वर्गीकरण नयंत्रण तथा अपील 1966 के नियम 10 4 के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

दुर्ग। ईरानी डेरा के पास केलाबाड़ी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य में लापरवाही करने के कारण निगम आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा निगम ठेकेदार मे0 व्ही. एप.आर. इंजीनियरिंग को आगामी एक वर्ष के लिए निगम की निविदाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया गया । वहीं निविदा के समय जमा करायी गयी अमानत राशि को भी राजसात कर लिया गया ।

ठेकेदार ने किया अनुबंध शर्तो का उल्लंघन-
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा ईरानी डेरा के पास केलाबाड़ी वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य हेतु 19.10.2020 को कार्य आदेश दिया गया था । 6-7 माह की अवधि पूर्ण होने के बाद भी अब तक कार्य प्रारंभ ही नहीं किया गया। इस संबंध में तीन-तीन बार सूचना नोटिस दिया गया । उसके बाद भी कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखायी। निगम ठेकेदार विधायक निधि के कार्य के प्रति लापरवाही से नागरिक सुविधा के कार्य प्रभावित हुआ तथा शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई है । जिसे देखते हुये आयुक्त द्वारा अनुबंध शर्तो का उल्लंघन करने के कारण मे0 व्ही.एन.आर. इंजीनियरिंग को एक वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेट कर उनकी अमानत राशि राजसात कर ली गई।

विधायक निधि के कार्यो की आयुक्त ने की समीक्षा-
निगम आयुक्त मंडावी ने अधिकारियों की बैठक लेकर निगम के वार्डो में विधायक निधि से कराये जाने वाले विकास और निर्माण कार्यो की समीक्षा की । उन्होंने बताया पूर्व में इस प्रकार के 5 निर्माण कार्य स्थल विवाद तथा अन्य कारणों के कारण निरस्त किया गया है । उन्होंने वार्ड इंजीनियरों को निर्देशित कर कहा के विकास निर्माण कार्यो का एस्टीमेंट (प्रस्ताव) और टेक्नीकल स्वीकृति लेने से पूर्व यह देख लेवें कि स्थल संबंधी कोई विवाद तो नहीं है । विवादित होने पर प्रस्ताव न बनायें।

दो ठेकेदारों को कार्य शीघ्र पूरा करने दिया गया नोटिस-
निगम आयुक्त द्वारा समीक्षा कर प्रभारी मंत्री के निधि से केलाबाड़ी गायत्री मंदिर के पास वाचनालय निर्माण कार्य में देरी होने पर ठेकेदार सौरभ कन्ट्रक्शन दुर्ग को कार्य शीघ्र प्रारंभ कर समय सीमा में पूरा करने निर्देश दिये । इसी प्रकार तितुरडीह वार्ड में विधायक निधि से सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य में देरी के लिए महामारा ट्रेडर्स रायपुर को नोटिस जारी कर कार्य शीघ्र समय सीमा में पूरा करने निर्देश दिया गया है।

Related Posts