BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगमायुक्त हरेश मंडावी होम क्वॉरेंटाइन में रहते लगातार भी निगम के कामों पर बनाये हुए है नजर, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर अधिकारियों को दे रहे दिशा निर्देश

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा होम क्वॉरेंटाइन में रहते हुए आज निगम अधिकारियों का 1-30 घंटा वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निगम द्वारा की जा रही कार्यों की समीक्षा की । बैठक में आयुक्त श्री मंडावी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी और एएचपी, अमृत मिशन योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य शिविर, गोधन न्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम दुर्ग की वित्तीय वर्ष की वसूली, भवन अनुज्ञा अनुमति, वैक्सीनेशन कार्य, कोविड-19 हेतु अभियान, डेंगू और पीलिया, शहर में विद्युत संधारण, इलेक्ट्रिसिटी के कार्य और वाटर वर्क्स के कार्यों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा किए।

नाला और नालियों की सफाई को प्राथमिकता से करे
इस संबंध में आयुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे सभी विषयों अनुसार जानकारी उपलब्ध कराएं। होम क्वॉरेंटाइन में रहते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त श्री मंडावी ने अधिकारियों से कहा अमृत मिशन योजना के सभी अपूर्ण कार्यों, टंकी निर्माण आदि कार्य को तेजी से पूरा करें निर्माण कार्य व अन्य व्यवस्थाएं धीमी गति से चल रही है। गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए । शहर में स्ट्रीट लाइट संधारण हेतु बचे कार्य को लाइट लगाकर पूरा करें कंपनी को निर्देश देने कहा गया। शहर में पानी की किल्लत ना हो इसके लिए उन्होंने वाटर वर्क्स के कार्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नगर निगम दुर्ग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए स्पैरो कंपनी के कर्मचारियों को काम में तेजी लाकर 100 प्रतिशत वसूली बढ़ाने कहा। उन्होंने भवन अधिकारी को निर्देशित कर कहा शहर में भवन निर्माण साइड में जाकर कार्य की मॉनिटरिंग करें। नियमानुसार भवनों का निर्माण चल रहा है या नहीं । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अधिकारी से शहर में डेंगू और पीलिया से बचने हेतु उपाय करें  तथा असामयिक वर्षा काल में जलभराव न होने दें। उन्होंने नगर निगम दुर्ग में निविदा दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी आर के पांडे स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक अभियंता जितेंद्र सुमैया, प्रभारी सहायक अभियंता ए आर रहमान आले, भवन अधिकारी प्रकाश चंदवानी, लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर व अन्य उपस्थित थे।

Related Posts