दुर्ग। नगर निगम क्षेत्र में मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध निरन्तर कार्रवाही की जा रही है। दुर्ग में कोरोना के आंकड़े में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।दुर्ग जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के आदेश पर लगातार कमिश्नर हरेश मंडावी ने मोर्चा संभालते हुए अधिकारी ई.ई मोहनपुरी गोस्वामी एव बाजार विभाग एव राजस्व विभाग के टीम के साथ दबिश दी।
जिम के अंदर एक्ससाइज के बाद 8 से 10 लोग बिना मास्क के झुंड बनाकर गप्पे सप्पे करते पाए गए, तीन जिम के संचालक के खिलाफ 2000 – 5000 ₹ का जुर्माना लगाया। कमिश्नर ने जिम संचालकों एव ट्रेनरो को हिदायत एक्ससाइज के बाद जिम के अंदर न रुकवाए। पोटिया चौक पर दुकानदारों से बिना मास्क लगाए उन पर भी 100-200 ₹ का जुर्माना लिया गया।
कार्रवाही के मौके पर ई.ई. मोहनपुरी गोस्वामी, उपअभियंता शिवशर्मा, स्वस्थ्य निरीक्षक जे.एस.भुवाल, मेनसिंग मंडावी, राजेन्द्र सर्राते, ईश्वर वर्मा, भुवनलाल साहू, शशिकांत यादव के अलावा सुरेश भारती,लवकुश शर्मा, विनीत वर्मा, शौयब खान समेत टीम मौजूद थे।














