दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी ने आज निगम अधिकारियों की बैठक लेकर लाॅकडाउन की तैयारी की समीक्षा की। उन्होनें अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये। लाॅकडाउन का नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही करने कहा । उन्होनें शहर के निवासियों से अपील कर कहा कोई भी व्यक्ति बिना इमरजेंसी के घर से बाहर न निकलें। अन्यथा दण्डात्मक धाराओं के तहत् कानूनी कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, मोहनपुरी गोस्वामी, राजेश पाण्डेय, सहा0 अभियंता जितेन्द्र समैया, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवावनी, शिव शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहा0 बाजार अधिकारी प्रकाशधर दीवान, के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लाॅकडाउन में कोविड-19 के सभी कार्य यथावत चलेगा
आयुक्त श्री मंडावी ने अधिकारियों से कहा लाॅकडाउन के दौरान नगर पालिक निगम दुर्ग का कोविड-19 का कार्य यथावत चलेगा। सर्वे सहित दवाई का वितरण, एवं कन्टेनमंेट को प्रतिबंधित करने के साथ जुर्माने की कार्यवाही निरंतर किया जावेगा। इन कार्यो में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आईडी जारी की जा रही है। वे निश्चित होकर कार्य करेगें ।
लाॅकडाउन के दौरान वेक्सीनेशन और कोरोना जांच निरंतर जारी रहेगा
आयुक्त श्री मंडावी ने बताया कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए शासन के निर्देशानुसार 45 से 59 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है साथ ही जिला अस्पताल सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर कोरोना संक्रमण की जांच कार्य जारी रहेगा । जिन अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी इस कार्य में लगा है वे अपने कार्य को सम्पादित करेगें । शहर की सफाई और स्वच्छता का कार्य भी निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड जारी कर दिया गया है। निगम के सभी आवश्यक कार्य चालू रहेगा । सभी अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने मोबाईल चालू रखेंगें कोई भी बंद नहीं रखेगा और कोई भी मुख्यालय छोड़कर कहीं जाएगा।














