दुर्ग। नगर निगम परिसर आज विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने विद्युत विभाग प्रभारी भोला महोबिया के मौजूदगी में कम्पनी मैशी फर्गुसन ट्रेंकर दो नग मॉडल एमएफ 1035 डीआई ई 2 डीजल वाहन,इंजन क्षमता 2270 सीसी डुअल क्लच का उपयोग में लाने के लिए पर्यावरण,जल वितरण पानी टेंकर, कचरा कलेक्शन एवं शहर के सड़को गलियों में पड़े मलबा उठाने के लिए दो नया गाड़ी का पूजा- अर्चना कर शुभारंभ किया।
दोनों गाड़ियों को विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया।इस अवसर पर जलकार्य प्रभारी सजय कोहले, सामान्य प्रशासन प्रभारी जयश्री जोशी, अमित देवांगन, एडरमेंन अंशुल पाण्डेय, नोडल अधिकारी प्रकाशचंद थावनी, पूर्व पार्षद कन्या ढीमर शौएब अहमद के अलावा बडी संख्या में अन्य मौजूद थे।














