BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस हुई अब और हाईटेक: एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने 35 जवानों को दिया ई- चालाना डिवाइस

भिलाई। महानगरों की तर्ज पर दुर्ग यातायात पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों चलानी कार्यवाही अब से हाईटेक डिवाइस मशीन से चालान काटने की कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि चालान रसीद काटने पर लोगों को शंका रहता था अब डिवाइस मशीन से चालानी कार्रवाई की जाएगी। इस डिवाइस मशीन में गाड़ी नंबर डालते ही गाड़ी मालिक का नाम पता मोबाइल नंबर सहित सब पता चल जाएगा उन्होंने बताया कि रायपुर के बाद दुर्ग में शुरू किया गया है। 35 यातायात अधिकारियों को प्रदान किया गया। जिसमें पांच डिवाइस मशीन थानों को भी दिया गया है जिसमें कुम्हारी थाना भिलाई 3 थाना खुर्सीपार थाना सुपेला थाना एवं पुलगांव थाना शामिल हैl

जानिए डिवाइस मशीन की विशेषताएं..

01. इस डिवाइस में एक यूनिक कोड दिया गया है, जो व्यक्तिगत लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड से खुलेगा । जिस अधिकारी के नाम से मशीन रहेगा वही अधिकारी इसका उपयोग कर पाएगा दूसरे अधिकारी अपने आईडी एवं पासवर्ड से उस मशीन का उपयोग नहीं कर पाएगा।

02. इस डिवाइस मशीन से मौके पर ही उल्लंघन करता की फोटो खींचने की सुविधा है, जो सर्वर पर स्टोर हो जाएगा।

03. इस डिवाइस से ऑनलाइन कार्रवाई होगा इसमें ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड के साथ-साथ qr-code की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे यूपीआई के माध्यम से वाहन चालक पेमेंट कर सकता है। ई चालान तैयार होते ही वाहन चालक के मोबाइल पर तुरंत पेमेंट हेतु लिंक चला जाएगा जिससे वह अपने फोन से ही मौके पर पैसा जमा कर सकता है।

04. अभी तक ई-चालान आईटीएमएस सिस्टम के माध्यम से होता था, जबकि नए डिवाइस मशीन से मौके पर ही e-challan बनाया जा सकेगा।

05.पूर्व में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर लॉक लगाकर या क्रेन से उठाकर कार्यवाही किया जाता था परंतु अब नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों पर डिवाइस से चालान तैयार कर प्रिंट निकाल कर चस्पा किया जाएगा, चस्पा चालान तैयार करने पर वाहन मालिक के मोबाइल में लिंक चला जाएगा, चस्पा प्रिंट में भी लिंक रहेगा जिससे भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। यदि यूपीआई का उपयोग नहीं करता है तो चस्पा किए गए प्रिंट में अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नंबर रहेगा जिससे संपर्क कर यातायात कार्यालय में जाकर पेमेंट कर सकता है।

06. इस नए डिवाइस मशीन में वर्चुअल कोर्ट भेजने की भी सुविधा दी गई है। यदि उल्लंघन करता वाहन चालक मौके पर पेमेंट करने में असमर्थ है, तो उनका प्रकरण मौके पर ही वर्चुअल कोर्ट भेज दी जाएगी। जहां से कोर्ट द्वारा पेमेंट हेतु उल्लंघन करता वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर लिंक भेजा जाएगा जिससे घर बैठे पेमेंट करने की सुविधा होगी कोर्ट जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

सेक्टर 6 पुलिस कंट्रोल रूम में ई- चालान डिवाइस मशीन को डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा 35 यातायात एवं थाने में पदस्थ अधिकारियों को मोबाइल को प्रदान किया गया इस दौरान एडिशनल एसपी संजय ध्रुव,यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर , यातायात के टीआई एवं जवान उपस्थित रहे।

Related Posts