
भिलाई। भिलाई नगर विधायके देवेंद्र यादव के निर्देशानुसार भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में हो रहे जल की समस्या को देखते हुए दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले द्वारा जनता जल सहायता केंद्र की शुरुआत सेक्टर-10 सड़क 5 ग्राउंड के पास किया गया। इस जनता जल सहायता केंद्र में रेजिस्ट्रेशन करके निःशुल्क जल प्राप्त किया जा सकता हैं।
आज के कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर भिलाई नगर निगम नीता लोधी ने युवा कांग्रेस जनता जल सहायता केन्द्र को अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही साथ एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने भी युवा कांग्रेस के इस नि:शुल्क जनता जल सहायता केंद्र में उपस्थित होकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस महासचिव आशा गॉड एवं उनकी साथी संतोषी ठाकुर ने अपना पूरा सहयोग प्रदान किया एवं जनता को पानी देने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामदास, गोविंद, युवा कांग्रेस के भास्कर दुबे, आदित्य मिश्रा, यश टांडी, दीपक तांदी, राजा हेडाऊ आदि उपस्थित हुए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले ने बताया कि निशुल्क जनता जल सहायता केंद्र का यह कार्यक्रम निरंतर ही चलता रहेगा और जब तक भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में जल की समस्या रहेगी युवा कांग्रेस टीम देवेन्द्र यादव द्वारा यह सहायता केंद्र जारी रखा जाएगा। भिलाई की जनता से अपील है जिनको भी इसका लाभ लेना है कृपया करके सहायता केंद्र में आकर निशुल्क लाभ ले सकते हैं। समय:-सुबह 10 बजे से 1 वजे तक रेजिस्ट्रेशन किया जाएगा एवं पानी भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
स्थान :- शांति बेकरी सेक्टर 10 के सामने
हेल्पलाइन नंबर – 8109111115














