
दुर्ग। सोमवार को दुर्ग जिला के नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने पदभार ग्रहण किया। एसपी प्रशांत अग्रवाल 2008 बैच के आईपीएस ऑफिसर है। इसके पूर्व एसपी ने जांजगीर चांपा, राजनांदगांव और बिलासपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। पदभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने दुर्ग जिला के समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली।

सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे एसपी प्रशांत अग्रवाल दुर्ग स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें परेड की सलामी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण तथा यातायात ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए👇 देखे वीडियो















