BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला के नववपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों और थाना/चौकी प्रभारियों की ली बैठक

दुर्ग। दुर्ग जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विजय अग्रवाल ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पुलिस अधीक्षक के रूप में विजय अग्रवाल का यह पांचवा जिला होगा। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विजय अग्रवाल अमलेश्वर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए रात को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर छह में पुलिस अधिकारियों की बैठक लिया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को सलामी दी गई। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधीनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए।

उन्होंने बेसिक पुलिसिंग को पुख्ता करने और अपराधों की रोकथाम और निराकरण करने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।

एसपी विजय अग्रवाल का एसपी के तौर पर दुर्ग पांचवां जिला है, इसके पूर्व वह बलौदा बाजार के पुलिस अधीक्षक थे, एसपी विजय अग्रवाल दुर्ग जिले में अतिरिक्त अधीक्षक क्राइम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तंवर,नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक,उप पुलिस अधीक्षक क्राइम अजय सिंह, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अलेक्जेंडर किरो,उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्रप्रकाश तिवारी, प्रशिक्षु आईपीएस राहुल बंसल आदि उपस्थित रहे।

 

Related Posts