BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला के नगरीय निकायों में नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ के लिए तिथि निर्धारित, जाने कब किस निगम के पार्षद लेंगे शपथ

दुर्ग। नगरीय निकाय निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचित पार्षदों के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इनमें नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा का सम्मिलन 03 जनवरी को नगर पालिक निगम रिसाली का 05 जनवरी को एवं नगर पालिक निगम भिलाई का सम्मिलन 06 जनवरी को किया जाएगा। संबंधित नगर निगम के सभागार में निर्धारित तिथि को प्रातः 10ः00 बजे से शपथ समारोह होगा। साथ ही नगर पालिक परिषद जामुल में 07 जनवरी को यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

पंचायत उपनिर्वाचन कार्य संपन्न होने तक अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
पंचायत उप निर्वाचन संपन्न होने तक अधिकारी कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया गया है। जारी आदेशानुसार निर्वाचन कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगाई जाती है।

निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

पंचायत उप निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू:- जिले के जनपद पंचायत दुर्ग, पाटन, धमधा में रिक्त सरपंच और पंच का निर्वाचन किया जाना है। इस संबंध में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में प्रभावशील हो गई है।

Related Posts