BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग जिला के इस क्षेत्र के आज 220 के.व्ही.डोमा सबस्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित

220 के.व्ही.डोमा सबस्टेशन में मेंटेनेंस कार्य के चलते 132 के.व्ही पाटन की विद्युत सप्लाई 29 जुलाई को रहेगी बाधित

दुर्ग। दिनांक 22 जुलाई 2022 को ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 220 के.व्ही. सबस्टेशन डोमा, रायपुर में अतिआवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना था। उक्त रखरखाव कार्य के कारण रायपुर शहर का बहुत बड़ा क्षेत्र भी प्रभावित होता जिसमें विधानसभा की भी सप्लाई बाधित होती एवं वर्तमान में विधानसभा सत्र सम्पन्न हो जाने के कारण दिनांक 29 जुलाई 2022 को पुनः 220 के.व्ही. सबस्टेशन डोमा, रायपुर में मेंटेनेंस कार्य प्रस्तावित है।

जिसका प्रभाव दुर्ग जिले के 132 के.व्ही. पाटन उपकेंद्र को भी होगा। जिसके कारण 132 के.व्ही.पाटन की इनकमिंग सप्लाई 29 जुलाई को पूर्णतः चार घंटे सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बाधित रहेगी। अतः 132 के.व्ही.पाटन से निकलने वाली समस्त 33 के.व्ही.फीडरों से संबंधित ग्रामों में उक्त दिनांक को विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक बंद रहेगी।

ज्ञात हो कि 132 के.व्ही.उपकेंद्र पाटन से निकलने वाली सभी 33/11 के.व्ही.उपकेंद्रों यथा पाटन, सोनपुर, अमलेश्वर, ग्रीन अर्थ, जामगांव(एम) तर्रा, रानीतराई, केसरा, सेलूद एवं इन क्षेत्रों में विद्यमान उच्चदाब उपभोकता एवं संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति चार घंटे प्रभावित रहेगी।

आवश्यकतानुसार समय परिवर्तन किया जा सकता है। इसी बीच डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त अवधि में आवश्यक रखरखाव कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है। पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधाओं के लिए खेद व्यक्त करते हुए उनसे सहयोग की अपेक्षा की है।

Regard’s, Publicity Officer, CSPDCL, Durg

Related Posts