BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ज़िला NSUI और भिलाई युवा कांग्रेस ने राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मियो को रेनकोट, छाता और मास्क वितरित किया

भिलाई। आज दुर्ग ज़िला NSUI और भिलाई युवा कांग्रेस ने राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर फ़्रंट लाइन वर्कर के कोरोना वर्रियर्स को सम्मानित करने का कार्य किया,जिसमें मुख्य रूप से ट्रैफ़िक और पुलिस के जवानों को रेनकोट,छाता तथा मास्क वितरण किया गया। एन॰एस॰यू॰आई॰ के ज़िलाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि आज जननेता राहुल गाँधी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश एन॰एस॰यू॰आई॰ ने सभी ज़िलों में इस तरह कार्य करने निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए है।

जिसके तहत आज हमने दुर्ग में पटेल चौक और राजेंद्र प्रसाद चौक पर कार्यरत ट्रैफ़िक और पुलिस के जवानों को छाता तथा मास्क वितरण किया एवं सुपेला थाना क्षेत्र में कार्यरत पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किया और सबके अथक प्रयास से समाज को निर्भीक बनाने और अपना बेहतर योगदान देने के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर एन॰एस॰यू॰आई॰ ज़िलाध्यक्ष आदित्य सिंह,भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफ़रोज़ खान,एन॰एस॰यू॰आई॰ प्रदेश सचिव आदित्य नारंग,फ़राज़ अहमद,शरद मिश्रा, जें.संजीव, मुरली दडसेना,साहिल विश्वकर्मा,अमिटेश कुमार,रिकेश गायकवाड़,आशीष मेश्राम,मो.अतिक एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Related Posts