दुर्ग- छपरा, बिलासपुर-पुणे, दुर्ग नौतनवा, दुर्ग कानपुर,स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा
रायपुर -09 नवंबर 2021/ पीआर/आर /352
★गाड़ी संख्या 05160/05159दुर्ग- छपरा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 09 नवंबर एवं 15 नवंबर 2021 तक उपलब्ध रहेगी।
★गाड़ी संख्या 08201/08202 दुर्ग- नौतनवा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 10 नवंबर एवं 12 नवंबर 2021 को उपलब्ध रहेगी।
★ गाड़ी संख्या 08203/08204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 14 नवंबर 2021 को उपलब्ध रहेगी ।
★ गाड़ी संख्या 08229/08230 बिलासपुर- पुणे-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 11 नवंबर को उपलब्ध रहेगी।
★गाड़ी संख्या 05160/05159 दुर्ग छपरा स्पेशल में अतिरिक्त स्लीपर कोच 09 नवंबर से 15 नवंबर तक रहेगा।
दुर्ग एवं हटिया के मध्य चल रही द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
रायपुर – 09 नवम्बर, 2021/पीआर/आर/353
रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा के लिए दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल के परिचालन में विस्तार किया गया।
यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दिनांक 05 नवम्बर, 2021 तक 08186 नंबर के साथ चल रही थी जिसका विस्तार दिनांक 30 दिसम्बर, 2021 तक किया गया है।
इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को दिनांक 04 नवम्बर, 2021 तक 08185 नंबर के साथ चल रही थी जिसका विस्तार दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 तक किया गया है।












