BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर, डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर सहित 13 ट्रेन रद्द: गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस चलेगी परिवर्तित मार्ग से, आज से भिलाई 3 सिरसा गेट अंडर ब्रिज बंद

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लॉन्चिंग और अप और डाउन लाइन पर डी-लॉन्चिंग का कार्य किया जायेगा।

यह कार्य दिनांक 24, 25 फरवरी 2024 को तथा 06 एवं 07 मार्च, 2024 को तीन घंटे तीस मिनट तक किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाडियां:-

1) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

4) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

6) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08713 गोंदिया- गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी ।

9) दिनांक 25 फरवरी’ 2024 एवं 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
10) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
11) दिनांक 05 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

12) दिनांक 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
13) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 07 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित गाडियां:-
14) दिनांक 24 फरवरी’ 2024 एवं 06 मार्च, 2024 को गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य को रवाना होगी।

सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई -3) के मरम्मत कार्य हेतु अस्थाई रूप से बंद: सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई -3) के मरम्मत कार्य हेतु आज दिनांक 16.02.2024 की सुबह 09:00 बजे से दिनांक 18.02.2024 की संध्या 18.00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को बंद करना निश्चित किया है। अंडरब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts