BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग के जैन मुनि का देवलोकगमन: आज दुर्ग-भिलाई के जैन बंधुओं की सभी दुकानें रहेगी बंद, चरोदा में होगा अंतिम संस्कार

भिलाई। दुर्ग में जैन मुनि श्री विवेकमुनि म.सा. का देवलोकगमन हो गया। सुबह 7:00 बजे संथारा सहित देवलोक गमन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में शाम 4:00 बजे किया जाएगा। जैन मुनि के देवलोकगमन पर दुर्ग-भिलाई समय जिलेभर के जैन बंधुओं की सभी दुकानें बंद रहेगी। इसकी पुष्टि जैन समाज के लोगों ने की है।

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक गज केसरी गुरुदेव गणेशी लालजी एवं दक्षिण केशरी मिश्री लालजी म.सा. के शिष्य तेला उप प्रवर्तक श्री विवेक मुनि म.सा. का सुबह 7:00 बजे संथारा से देवलोक गमन हो गया। बैकुंठी यात्रा 12:30 बजे जय आनंद मधुकर रतन भवन से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, जवाहर चौक मोती कंपलेक्स होते हुए निकलेगी।

विवेक मुनि जी की बैकुंठी यात्रा, अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार मंगल साधना केंद्र मंगलम चरोदा में शाम 4:00 बजे होगा। समाज के लोगों ने बताया कि मंगलम जाने की बस की व्यवस्था 1:15 बजे पुराना बस स्टैंड दुर्ग से की गई है। ओसवाल पंचायत दुर्ग के पारित प्रस्ताव के अनुसार आज जैन समाज के व्यापारी अपनी दुकानें व्यवसायिक प्रतिष्ठान दिन भर के लिए बंद रखेंगे।

Related Posts