BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग कलेक्टर ने CMHO गंभीर सिंह ठाकुर की तारीफ, कहा – रिटायरमेंट के नजदीक है और इस उम्र में भी दिया अपना अमिट योगदान

दुर्ग। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज 265 कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन्होंने जो काम कोविड को थामने को लेकर किया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है। कलेक्टर ने सीएमएचओ डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीएमएचओ का रिटायरमेंट नजदीक है। वे हाई रिस्क कैटेगरी में हैं। इसके बावजूद उन्होंने पूरे समय लगातार मेहनत कर अपनी टीम के साथ कोरोना संक्रमण को थामने में अपना अमिट योगदान दिया। कोरोना के पीक के समय उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के जज्बे को बनाये रखा, प्रभावी समन्वय रखा और उनके नेतृत्व में काफी अच्छा काम हुआ। उन्होंने कोरोना कंट्रोल की उनकी टीम के अन्य साथी अधिकारियों की प्रशंसा भी की। कलेक्टर ने कहा कि चाहे जिला अस्पताल के डाक्टर और हेल्थ स्टाफ हों, कोविड हास्पिटल के डाक्टर और हेल्थ स्टाफ हों या पीएचसी में कोरोना वारियर्स सभी ने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया। ये कोरोना वारियर्स पूरे जोखिम के बावजूद अपना काम करते रहें, दिन-रात काम होता रहा। चाहे ट्रेसिंग का मामला हो या ट्रीटमेंट का। स्वास्थ्य अधिकारियों का रिस्पांस बेहद प्रभावी रहा। यह उनकी बदौलत ही है कि तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को रोकने में बड़ी मदद मिली क्योंकि शहरी क्षेत्र होने की वजह से और आवागमन काफी होने की वजह से इस बात की आशंका थी कि यह बीमारी तेजी से फैलती। स्वास्थ्य विभाग के प्रभावी कार्य एवं अन्य विभागों के समन्वय की वजह से और जनजागरूकता की वजह से इसे रोक पाने में काफी सफलता मिली। कलेक्टर ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। पूरी तरह से सजगता बरतें और लोगों को जागरूक करें। टेस्टिंग का कार्य इसी गति से होता रहे ताकि कोरोना संक्रमण को जड़ से मिटाने में हम कामयाब हो सकें।

Related Posts