BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसएसपी बद्रीनारायण मीणा ने कंट्रोल रूम एवं डीएसबी के अधिकारियों की ली बैठक, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रिपास देने के दिए निर्देश

भिलाई। आज दिनांक 08/09/2021 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा के द्वारा कंट्रोल रूम परिसर में कंट्रोल रूम एवं डीएसबी के अधिकारियों/ कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में पुलिस नियंत्रण कक्ष के अधिकारी/कर्मचारियों को लाईन आर्डर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित रिपास देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए एवं सीसीटीव्ही मॉनिटरिंग कैमरा मैनजमेंट को अपडेट करने व कंट्रोल रूम के सारे उपकरण को दुरूस्त करने के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार जिला विशेष शाखा जिला दुर्ग को जिले की लाईन आर्डर व्यवस्था के सूचना संकलन व जिले की समस्यों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी होना व उपरोक्त जानकारी को त्वरित गति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने हेतु समझाईस दी गई। जिला विशेष शाखा के समस्त अधिकारी / कर्मचारियों को ईमानदारी एवं जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा दिये गए दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया ।

उपरोक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) संजय कुमार ध्रुव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण) अंनत कुमार , प्रभारी कन्ट्रोल रूम निरीक्षक मीना ध्रुव, प्रभारी जिला विशेष शाखा निरीक्षक एम.एल.शुक्ला प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक गौरव तिवारी , प्रभारी सीसीटीएनएस उप निरीक्षक दुलेश्वर चन्द्रवंशी उपस्थित थे।

Related Posts