भिलाई। अपनी 8 माह की बच्ची का शंकराचार्य हॉस्पिटल में इलाज कराने आये विमल कुमार पिता महेश कुमार पता- जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड निवासी जो कि जामुल थानाक्षेत्र के संजू लीलहारे के निवास पर किराए पर रुका हुआ है। इलाज करने आया था लेकिन कोरोना वायरस के कारण कर्फ्यू लगने और लॉकडाउन के कारण यही रुकना पड़ा। जिसे राशन की सामग्री की अति आवश्यकता थी इसकी सूचना किसी ने दुर्ग एसएसपी अजय यादव को दी। एसएसपी ने छावनी सीएसपी को मदद के लिए निर्देशित किया। जिस पर जामुल थाना प्रभारी लक्ष्मण कमेटी व प्रशिक्षु डीएसपी नन्दनी पैकरा ने तत्काल उसे राशन सामग्री उपलब्ध कराई और भरोसा दिलाया कि उसे किसी भी प्रकार की दिक्कत नही होगी, लॉकडाउन का पालन करे जब स्तिथि सामान्य हो जाये तब यहाँ से जाए और किसी भी चीज़ की जरूरत हो तो थाना प्रभारी को बताए।









