BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एवं पटना के मध्य दो अतिरिक्त फेरे के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन: छठ पूजा के दौरान पटना के तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधा

‘‘दुर्ग एवं पटना के मध्य दो अतिरिक्त फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा‘‘

‘‘छठ पूजा के दौरान पटना के तरफ आने एवं जाने के लिए मिलेगी अधिक आरक्षित बर्थ की सुविधा‘‘

रायपुर- 27 अक्टूबर, 2021/पीआर/आर/338
छठ पूजा के अवसर पर दुर्ग एवं पटना के मध्य रेल यात्रियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दो छठ पूजा स्पेशल गाड़ी 08891/ 08892 दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य दो अतिरिक्त फेरे के लिये चलाई जायेगी ।

यह गाड़ी दुर्ग से 08891 नंम्बर के साथ दिनांक 02 एवं 06 नवम्बर, 2021 को यह ट्रेन दुर्ग से 8:50 बजे रवाना होकर 9:30 बजे रायपुर 11:15 बजे बिलासपुर होते हुए अगले दिन 5:00 बजे पटना पहुंचेगी

तथा पटना से 08892 नम्बर के साथ दिनांक 03 एवं 07 नवम्बर, 2021 को यह गाड़ी पटना से 7:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 2:00 बजे बिलासपुर, 3:40 बजे रायपुर एवं 5:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआर, 03 सामान्य, 09 स्लीपर, 01 एसी-टू, 04 एसी थ्री, 01 एसी-टू कम एसी – प्रथम श्रेणी सहित कुल 20 कोच रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है एवं केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी तथा साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है -👇

Related Posts