रायपुर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल में जम्मू तवी रेलवे का रि-डेवलपमेंट का कार्य के लिए नॉन इंटर लोकिंग एवं ब्लॉक लेकर किया जाएगा, जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ी का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ी :-
01. दिनांक 15, 22, 29 जनवरी, 2025 एवं 05, 12, 19, 26 फरवरी, 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग–ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 17, 24, 31 जनवरी, 2025 एवं 07, 14, 21, 28 फरवरी 2025 को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20848 ऊधमपुर – दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03. दिनांक 14, 21, 28 जनवरी, 2025, 04, 11, 18, 25 फरवरी 2025 एवं 04 मार्च 2025 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12549 दुर्ग–ऊधमपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04. दिनांक 16, 23, 30 जनवरी, 2025, 06, 13, 20, 27 फरवरी, 2025 एवं 06 मार्च 2025 को ऊधमपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12550 ऊधमपुर – दुर्ग सुपर फास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दुर्ग–निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग–निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग–निजामुद्दीन एक्सप्रेस में दिनांक 10 जनवरी 2025 को तथा गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस में दिनांक 11 जनवरी 2025 को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल में अशोक नगर एवं मुंगावली में कुछ गाड़ियो के ठहराव की सुविधा: रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मण्डल के अशोक नगर एवं मुंगावली रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा जा रही है। इन सभी गाड़ियो का दो रेलवे स्टेशनों में ठहराव की सुविधा दी जा रही है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर छ: माह के लिए दिया जा रहा है।
जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-👇🏻
















