BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस और बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रहेगी रद्द, हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी परिवर्तित मार्ग से

रायपुर। उतर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग एवं अन्य संरक्षा संबंधित कार्य हेतु पावर ब्लॉक लिया जायेगा। जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाड़ियां–
01. दिनांक 08 जनवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
02. दिनांक 10 जनवरी, 2025 को ऊधमपुर से चलने वाली 20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
03. दिनांक 07 जनवरी, 2025 को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
04. दिनांक 09 जनवरी, 2025 को ऊधमपुर से चलने वाली 12550 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

चक्रधरपुर एवं राँची रेल मंडल में विभिन्न सेक्शनों में ब्लॉक लेकर कई कार्य किया जाएगा, इस कारण कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा

रद्द होने वाली गाड़ी:-

01. दिनांक 04, 6 से 15 जनवरी, 2025 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर- टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

02. दिनांक 05, 7 से 16 जनवरी, 2025 तक टाटानगर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

परिवर्तन मार्ग से चलाने वाली गाडियाँ:-
01. दिनांक 08 जनवरी, 2025 को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी।

02. दिनांक 11 जनवरी, 2025 को मालदा डाऊन से चलने वाली 13425 मालदा डाऊन–सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल- सिनी- राउरकेला होकर चलेगी।

03. दिनांक 07 जनवरी, 2025 को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल- सिनी- राउरकेला होकर चलेगी।

Related Posts