BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग इंडियन बैंक के एक ब्रांच से दूसरे बैंच 15 लाख रुपये ले जाते हुई लूट, स्कूटी की डिक्की में रखकर कैशियर ले जा रहा था पैसा

दुर्ग। बुधवार की सुबह दुर्ग में लूट की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिये। एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच ले जाये जा रहे पैसे को चार लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार इंडियन बैंक दुर्ग कैशियर से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हुई है। पैसे को एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच स्कूटी की डिक्की में डाल कर ले जाए जा रहे थे तभी तीन से चार की संख्या में लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम दिया। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन बैंक का है। बैंक का कैशियर आज सुबह करीब 10:30 बजे करीब 15 लाख रुपए से भरा बैग स्कूटी के डिक्की में डाल कर ले जा रहा था तभी आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

मोहननगर थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बैंक कैशियर एक ब्रांच से दूसरे ब्रांच रुपए स्कूटी की डिक्की में डालकर लेकर जा रहे थे। रास्ते में तीन से चार की संख्या में आरोपियों ने घेराबंदी कर बैग लूट लिया। पुलिस को सूचना मिलते ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

आपको बता दे कि घटना इंडियन बैंक उजाला भवन ब्रांच के कैशियर राहुल चौहान 15 लाख रुपए कसारडीह स्थित इंडियन ब्रांच के लिए लेकर निकले थे। सुबह 1030 बजे के करीब पोलसाय पारा दुर्ग के पास तीन से चार की संख्या में लुटेरों के द्वारा बैंक कैशियर राहुल चौहान को घेर लिया गया। रुपयों भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में बैंक कैशियर राहुल चौहान से विस्तृत जानकारी ली जा रही है। फिलहाल मोहन नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर के विवेचना में लिया गया है। आस पास के जगहों के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।

Related Posts