रायपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मण्डल के अंतर्गत फुलेरा यार्ड का आधुनिकीकरण एवं फुलेरा एवं गोविंदी मारवाड़ के बीच दोहरीकरण लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को करने के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन दिनांक 29 सितम्बर से 31 अक्टूबर, 2023 तक प्रभावित रहेगा। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुछ गाड़ियों को रद्द एवं परिवर्तन मार्ग से रवाना किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
एक दिन के लिए प्रभावित होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 30 अक्टूबर, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 18207 दुर्ग –अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
2. दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को अजमेर से चलने वाली 18208 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
परिवर्तन मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 02 नवम्बर, 2023 को विशाखापटनम से चलने वाली 18573 विशाखापटनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग जयपुर -रींगस जंक्शन-सीकर जंक्शन-चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।
02. दिनांक 01 नवम्बर, 2023 को पूरी से चलने वाली 20813 पूरी –जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग जयपुर -रींगस जंक्शन-सीकर जंक्शन-चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।
03. दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 20843 बिलासपुर -भगत की कोठी एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग जयपुर -रींगस जंक्शन- सीकर जंक्शन-चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।
04. दिनांक 02 नवम्बर, 2023 को भगत की कोठी से चलने वाली 20844 भगत की कोठी- बिलासपुर एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग जयपुर -रींगस जंक्शन-सीकर जंक्शन-चुरू-डेगाना जंक्शन होकर चलेगी।
12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन: परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन की गई गाडियाँ –
(अ) गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से बिलासपुर से 15.20 बजे रवाना होगी तथा 22.35 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिनांक 30 सितम्बर 2023 से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 14.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
परिवर्तित समय सारिणी इस प्रकार है 👇
















