बालोद। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि -दिनांक 18/19.07.2021 की दरम्यानी रात थाना देवरी क्षेत्र के ग्राम देवरी बंगला के वर्धमान मोबाईल एवं कम्प्यूटर दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 21 नग मोबाईल हैण्डसेट और नगदी 4-5 हजार रूपये चोरी कर ले गये थे। प्रार्थी अभिषेक जैन की रिपोर्ट पर थाना देवरी में अपराध क्रमांक- 91/2021,धारा-457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.आर. पोर्ते के निर्देशन पर घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को अत्यावश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद दिनेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव के साथ एक विशेष टीम तैयार किया गया। टीम के द्वारा घटना स्थल ग्राम देवरी, डौण्डीलोहारा, कुसुमकसा, राजहरा में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं घटना के दिन आने जाने वाले के संबध में आस-पास के ग्रामीणो से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने मुखबीर तंत्र के आधार पर आरोपियों की सघन पता तलाश प्रांरभ की गई।
टीम द्वारा सीसीटीवी की मदद से आरोपियो के संबध में पुख्ता जानकारी होने पर टीम को भिलाई जिला दुर्ग रवाना किया गया। जिसमें प्रकरण के आरोपी गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प-1 भिलाई को कोहका भिलाई से आरोपी को जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता षिवकुमार उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई एवं आरोपी चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई जिला दुर्ग को ग्राम लाखाटोला सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा से गिरफ्तार कर आज दिनांक 21.07.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
आरोपियो के कब्जे से 11 नग मोबाईल हैण्डसेट बरामद किया गया। आरोपियो की पतासाजी में सीसीटीवी फुटेज का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है।
पूर्व का आपराधिक मामला-जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल 11 दिन पूर्व ही चोरी के प्रकरण में दुर्ग जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। एवं चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पूर्व में डकैती के आरोप में दुर्ग जेल जा चुका है अभी जमानत पर था।
गिरफ्तार आरोपी-
1. गुरूपाल सिंह उर्फ मौत पिता सुखदेव सिंह उम्र 30 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 भिलाई थाना-वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
2. जहर उर्फ सचिन उर्फ राहुल पिता शिवकुमार उम्र 21 साल, निवासी अर्जुन नगर संग्राम चौक केम्प 1 भिलाई थाना-वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
3. चन्दु उर्फ चन्दन सिंह पिता जसविंदर सिंह उम्र 28 साल, निवासी अर्जुन नगर केम्प1 थाना-वैशाली नगर जिला दुर्ग (छ0ग0)
उक्त चोरी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर, निरीक्षक मनीष शर्मा, निरीक्षक भानुप्रताप साव, सउनि अजित महोबिया, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विवेक शाही, सलमान खान, जिला दुर्ग थाना खुर्सीपार से आरक्षक डी.प्रकाश एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन प्रसाद देवांगन की सराहनीय भूमिका रही है।
आम जनता से अपील
उक्त घटना में प्रार्थी के दुकान मे लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य जगहो से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपियो की शिनाख्ती कर 03 आरोपियो को घटना के 48 घंटो भीतर गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।
आप सभी नागरिक अपने अपने घरो, दुकानो में सीसीटीवी कैमरा लगायें व सीसीटीवी कैमरा चालू है या बंद इसे भी लगातार चेक करते रहे।
दुकान एवं मकान में सीसीटीवी कैमरा ऐसा लगायें कि वह रोड की ओर फोकस करता रहे जिससे आने-जाने वालो संदिग्ध वाहन, व्यक्ति की पहचान हो सके।












