रायपुर। विवरण – रायपुर शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी एवं अन्य चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में थानों की अलग – अलग विशेष टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा वाहन चोरी के स्थानों को चिन्ह्ति कर मुखबीर लगाया जाकर स्वयं ऐसे स्थानों में लगातार उपस्थित होकर वाहन चोरी एवं अन्य चोरी के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु लगातार ट्रैप पार्टी लगाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 10-11.06.20 की दरम्यिानी रात थाना खमतराई क्षेत्र के एक दुकान में कुछ व्यक्ति राॅड से दुकान का शटर उठाकर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे इसी दौरान थाना खमतराई पुलिस के आरक्षक तिलक साहू व सूरज डहरिया मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षकों द्वारा रंगे हाथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता मिली एवं दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सोनी उर्फ नानू निवासी खमतराई रायपुर का होना तथा दोनों फरार व्यक्तियों का नाम सूरज चैहान निवासी सरोना एवं दीपक मानिकपुरी निवासी रावाभाठा रायपुर का होना बताया। चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी दीपक सोनी द्वारा अपने दोनों साथी सूरज चैहान एवं दीपक मानिकपुरी के साथ मिलकर थाना खमतराई क्षेत्र के भनपुरी एवं उरकुरा से 02 नग दोपहिया वाहन चोरी करना एवं चोरी की दोनों वाहनों को टाटा एस वाहन में लोड कर लाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की दो नग मोटर सायकल सी जी/04/एल पी/4117 एवं सी जी/04/एम व्ही/5636 कीमती लगभग 80,000/- (अस्सी हजार रूपये) एवं 05 बोरी वाशिंग पावडर तथा घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एच एक्स/7626 को जप्त किया गया। थाना खमतराई में उक्त दोनों मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट क्रमशः अपराध क्रमांक 203/20 एवं 231/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी दीपक सोनी से वाहन चोरी एवं चोरी की अन्य घटनाआंे के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण के फरार आरोपी सूरज चैहान एवं दीपक मानिकपुरी की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपी दीपक सोनी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – दीपक सोनी उर्फ नानू पिता राजकुमार सोनी उम्र 25 साल निवासी कृष्णा नगर खमतराई रायपुर।









