भारत ने वेस्टइंडीज को अपने दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया, इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा और रिचा घोष ने शानदार प्रदर्शन किया…
नईदिल्ली (ए)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने केपटाउन में बुधवार को खेले गए मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 119 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में टीम इंडिया ने18.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए रिचा घोष ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था।
भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने आईं. इस दौरान मंधाना 7 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर आउट हो गईं. जबकि शेफाली ने 23 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 28 रनों की पारी खेली. जेमिमा रोड्रिग्ज कुछ खास नहीं कर पाईं. वे 1 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष ने मोर्चा संभाल लिया. हरमनप्रीत ने रिचा के साथ अच्छी साझेदारी निभाई. इसके बाद वे 42 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुईं. उन्होंने 3 चौके भी लगाए।
रिचा घोष ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 44 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके लगाए. इस तरह भारत ने 18.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान के साथ मैच जीत लिया।
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इस दौरान टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए. टीम के लिए टेलर ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. केंपबेल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए. कप्तान मैथ्यूज 6 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुईं. शबिका 13 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुईं।
भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवरों में 15 रन दिए. पूजा वस्त्राकर ने 4 ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया. उन्होंने एक मेडन ओवर भी निकाला. रेणुका सिंह ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 1 विकेट लिया. राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवरों में 30 रन दिए. राधा यादव ने 1 ओवरों में 8 रन दिए. शेफाली वर्मा ने 1 ओवरों में 5 रन दिए।
भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया है: वे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. भारत की पुरुष टीम के भी किसी गेंदबाज ने यह कारनामा नहीं किया है. भारत की मेंस टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है. उन्होंने 91 विकेट लिए हैं. लेकिन दीप्ति ने 100 विकेट पूरे कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कमाल किया।
दीप्ति ने अब तक खेले 89 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 100 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है. वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज हैं. विमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज की अनिसा मोहम्मद के नाम दर्ज है. उन्होंने 117 मैचों में 125 विकेट हासिल किए हैं. अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो दीप्ति के बाद पूनम यादव हैं. उन्होंने 72 मैचों में 98 विकेट हासिल किए हैं. पूनम विश्व की गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं. जबकि दीप्ति 9वें स्थान पर हैं. राधा यादव ने 65 मैचों में 67 विकेट लिए हैं. वे 29वें नंबर पर हैं।
🚨Milestone Alert 🚨
A special TON for @Deepti_Sharma06 as she becomes #TeamIndia's leading wicket-taker in T20Is (in women's cricket) 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/rm4GUZIzSX #T20WorldCup | #INDvWI pic.twitter.com/7GDz93fgEH
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 15, 2023















