नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भापुसे.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पूर्व में कोमल मांझी की हत्या की घटना में शामिल एक नक्सल सहयोगी पर कार्यवाही करने में नारायणपुर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना छोटेडोंगर से जिला बल के द्वारा ताराभाठापारा निवासी जगदेव कड़ियाम को पकड़ा गया।
जिससे पूछताछ करने पर अपने आप को नक्सल सहयोगी के रूप में कार्य करना स्वीकार किया एवं दिनांक 09.12.2023 को माओवादियों के साथ मिलकर तारभाठाापारा निवासी कोमल सिंह मांझी की हत्या की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया गया है। उक्त घटना पर थाना छोटेडोंगर में अपराध पंजीबद्व किया गया था। उक्त मामले में आरोपी जगदेव कड़ियाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम आरोपी- (1). जगदेव कड़ियाम पिता कुन्दर कड़ियाम उम्र 32 वर्ष निवासी तारभाठापारा छोटेडोंगर थाना छोटेडोंगर, जिला नारायणपुर (छ.ग.)।
आपराधिक प्रकरण (थाना छोटेडोंगर)-
विवरण- दिनांक 09.12.2023 ग्राम छोटेडोंगर तारभाठापारा में माओवादियों के साथ मिलकर कोमल सिंह मांझी निवासी तारभाठापारा की हत्या की घटना में शामिल रहना।
अपराध क्रमांक- 18/2023 धारा 302 , 34 भादवि, 10, 13, 16, 20, 38, 39 वि.वि.क्रि.निवा. अधिनियम।















