BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

दिसंबर 2023 से नए ब्रांड और पहचान के साथ नजर आएगी एयर इंडिया, लॉन्च किया नया logo

नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा जब एयर इंडिया की पहली एयरबस A350 उसके बेड़े में नए लोगो के साथ शामिल होगी…

नई दिल्ली (ए)। टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने अपने नए लोगो को लॉन्च किया है। एयर अब नए लोगो, ब्रांड और पहचान के साथ नजर आएगी। एयर इंडिया का नया लोगो अनलिमिटेड स्टॉक का प्रतीक विवरण है। एयर इंडिया पिछले 15 महीने से नए लोगों पर काम कर रही थी। कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया का नया लोगो विस्टा सोने की खिड़की के फ्रेम के शिखर से प्रेरित है, जो असीमित स्थिरता, स्थिरता और भविष्य के लिए विमान के साहसिक, उद्यम से परिपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है। 

टाटा सांस के नए लोगो के लॉन्चिंग पर एन चन्द्रशेखरन ने कहा कि, एयर इंडिया को आज हम नए विजन के साथ पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए लोगो अनलिमिटेड इंप्रेशन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 महीने में एक मजबूत टीम तैयार हो चुकी है और एयरलाइंस की सभी एम्प्लॉयज की पहल की जा रही है। एनशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया अपने उत्पादों को ग्लोबल स्टैंडर्ड बनाने के लिए बेहतर काम कर रही है।

नया लोगो एयर इंडिया द्वारा उपयोग की जाने वाली क्लासिक और प्रतिष्ठित भारतीय खिड़की के आकार से प्रेरित है. एयरलाइन का मानना ​​है कि यह अवसरों की खिड़की’ का प्रतीक है. एयर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा, नया ब्रांड एयर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।

फ्यूचरब्रांड के साथ मिलकर इस नए लोगो को डिजाइन किया गया है. एयर इंडिया के यात्रियों को नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा जब एयर इंडिया की पहली एयरबस A350 उसके बेड़े में नए लोगो के साथ शामिल होगी।

Related Posts