BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, भिलाई जिला महामंत्री विनोद गुप्ता ने मिलकर जल्द स्वस्थ होने की कामना की

दुर्ग। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्वास्थ्यगत कारणों से अभी दिल्ली में है और एक सप्ताह बाद रायपुर वापस लौटेंगे। गृह मंत्री श्री साहू के विशेष सहायक कैलाश वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्यगत दिक्कतों के चलते बीते दिनों दिल्ली के एक निजी हॉस्पीटल में उनका ऑपरेशन हुआ था।

वह 31 अगस्त को हास्पीटल से डिस्चार्ज होने के बाद छत्तीसगढ़ भवन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। गृह मंत्री श्री साहू पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने उन्हें 4 से 5 सप्ताह तक आराम की सलाह दी है। वे दिल्ली से एक सप्ताह बाद रायपुर वापस आएंगे।

वही गृहमंत्री के हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना पर उनका कुशल छेम जानने भिलाई जिला महामंत्री विनोद गुप्ता छत्तीसगढ़ सदन पहुंचे। उन्होंने गृह मंत्री को बुके भेंट कर जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि भगवान से प्रार्थना है कि आप जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर छत्तीसगढ़ पहुंचे और छत्तीसगढ़ महतारी एवं जनता की सेवा करे।

Related Posts