BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दादा-दादी, नाना-नानी पार्क का हो रहा कायाकल्प, दुर्ग विधायक, महापौर और आयुक्त ने किया निरीक्षण

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमान्तर्गत रविशंकर स्टेडियम के पास स्थित दादा दादी, नाना नानी पार्क कायाकल्प का कार्य नगर निगम प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा कार्य की प्रगति का जायजा लेने विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुँचे।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य एजेंसी को सप्ताह के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निगम प्रशासन द्वारा दादा दादी नाना नानी पार्क की व्यवस्था और बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं इसके लिए पार्क में पाथवे निर्माण, चैन लिंकिंग फेंसिंग, हॉर्टिकल्चर, फौव्वहारो का संधारण एवं रंग रोगन का कार्य प्रगति पर है।

यहां की प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है। इन सभी कार्यों की प्रगति का जायजा आज निगम विधायक, महापौर व आयुक्त ने लिया। निरीक्षण के दौरान दौरान ठेकेदार को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पार्क आकर्षक व सुविधा युक्त हो इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने पार्क में मौजूद खंडित प्रतिमाओं को हटवाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रकाश थावानी,एल्र्डमेंन राजेश शर्मा,अजय गुप्ता,अंशुल पांडेय, विकास यादव एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

Related Posts