BREAKING

घर-परिवार

दर्शको के भारी डिमांड पर “RAMAYAN” की एक बार हुई वापसी, यहां जाने किस चैनल पर कितने बजे होगा प्रसारण

नईदिल्ली (ए)। कोरोना वायरस के बढ़ते केसेस के बीच देश में एक बार फिर से लॉकडाउन जैसे हालात हो गए हैं। वहीं इस बीच दर्शकों की भारी डिमांड पर एक बार फिर से रामानंद सागर की ‘रामायण’ स्क्रीन पर वापस लौट रही है। इससे पहले बीते साल लॉकडाउन के दौरान ही धारावाहिक ‘रामायण’ का री-टेलीकास्ट हुआ था। वहीं अब एक बार फिर से ये धार्मिक शो री-रिलीज हो चुका है। इस शो की रिलीज टाइमिंग और चैनल के बारे में जानकारी सामने आई है।

अरुण गोविल, सुनील लहरी, दीपिका चिखलिया, अरविंद त्रिवेदी समेत कई दिग्गज स्टार्स से सजे धारावाहिक “रामायण” को स्टार भारत पर रिलीज किया जा रहा है। इस चैनल के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि ‘पावन हो जाएगा मन, जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन। देखिए #रामायण #ramayan हर शाम 7 बजे’। यहां देखें ये पोस्ट-

https://twitter.com/StarBharat/status/1381947741484408836?s=19

बता दें कि इससे पहले 2020 में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ जैसे 80s और 90s के दौर के सुपर-डुपर हिट धार्मिक सीरियल दोबारा रिलीज किया गया था। जिसे लॉकडाउन के दौरान जबरदस्त व्यूज मिले थे। ये शो टीवी के सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाले सिरियल में शामिल हो गया था। ये धारावाहिक 1987 में शुरू हुआ था। इस दौरान दर्शक अपने सारे काम-काज छोड़कर इस सीरियल को पूरी श्रद्धा से देखते थे।

Related Posts