BREAKING

Uncategorised

दया सिंह ने रायपुर AIIMS के निर्देशक डॉ नागरकर और स्टॉफ का किया सम्मना

रायपुर। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने सोमवार को डॉ नितिन मधुसूदन नागरकर” निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,(AIIMS) रायपुर को पुष्पगुच्छ से स्वागत, अभिवादन एवं पूरे स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। करोना जैसी महामारी को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। छत्तीसगढ़ में महामारी को रोका किसी की मृत्यु नहीं हुई इसका पूरा श्रेय ऐम्स निदेशक एवं पूरे स्टाफ को जाता है। आज पूरा प्रदेश एवं देश डॉ नितिन नगरकर से राय ले रहा है। रायपुर एम्स का नाम पूरे देश में चर्चा का विषय है तथा देश के हर प्रदेश के मेडिकल डायरेक्टर वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा लगातार डॉ नितिन नागरकर के संपर्क में हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर हेलीकॉप्टर द्वारा एम्स रायपुर पर कोरोना वारियर के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई। डॉ नितिन नागरकर अपने सम्मान से अभिभूत होकर खुशी जाहिर की और कहां आपके सम्मान से हमारा मनोबल बढ़ता है। आने वाले समय की हमने पूरी तैयारी करके रखी है। किसी भी व्यक्ति कि करोना महामारी से मृत्यु नहीं होगी। आज डॉ नितिन नागरकर मे भगवान की छवि देखने को मिली।

Related Posts